Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बेटे ने की पिता की हत्या, सिर पर बांस से किया प्रहार

- Sponsored -

- Sponsored -


उत्तर दिनाजपुर । मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने की पिता की हत्या। सिर पर बांस से वार किए जाने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति का नाम नैमुल हक है। वह गोलपोखर थाने के मीर साहापुर क्षेत्र का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैमुल हक रोज की तरह शाम काम से घर लौटा था। कुछ देर बाद उसके विक्षिप्त बेटे कादर ने अचानक अपने पिता के सिर पर बांस से लगातार कई वार कर दिया। जिससे नैमुल हक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गोलपोखर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है। गोलपोखर पुलिस ने घटना की छानबीन कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.