Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

महाशिवरात्रि : इन राशियों के ऊपर होगी महादेव की विशेष कृपा, मिटेंगे सभी कष्ट

- Sponsored -

- Sponsored -


यूनिवर्स टीवी डेस्क। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र आदि अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। दरअसल, महाशिवरात्रि की तिथि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के तौर पर मनाई जाती है। ऐसे में आजे के दिन शिव जी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए। वैसे तो बाबा सभी पर अपनी कृपा बरसाते हैं लेकिन, आज के दिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिनपर उनकी विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि वाले लोगों के लिए महाशिवरात्रि की तिथि बहुत ही शुभ रहने वाली है। आजे के दिन आपको कोई आर्थिक लाभ होगा, साथ ही आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। जो लोग नौकरी-पेशा वाले हैं उन्हे अपने कार्यस्थल पर अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इन राशि वालें लोगों का आज आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा।
सिंह राशि
महाशिवरात्रि का दिन सिंह राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ रहेगा। सिंह वालों का ग्रह सूर्य होता है इसलिए यदि संभव हो तो आज आप सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। आज के दिन आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे जिसका अगर आप सही उपयोग करें तो बहुत लाभ होगा। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों पर भी आजे के दिन भगवना भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी हुई। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। वहीं, आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। यदि आप कहीं निवेश करने के लिए सोच रहें हैं तो समय बेहतर है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.