Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

भारत की जमीन पर उतरे 12 अफ्रीकन चीते, चिनूक हेलीकॉप्टर में कूनो अभ्यारण के लिए रवाना

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। आज पूरा देश चीतों को लेकर फिर से गौरवान्वित हो रहा है. फिर से एक बार साउथ अफ्रीका से 12 चीते भारत पहुंच गए हैं। इन चीतों को भारतीय वायुसेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हो गया है। जहां से इन चीतों को चिनूक हेलीकॉप्टर में श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया है। साउथ अफ्रीका से आए 12 चीतो को चिनूक हेलीकॉप्टर करीब 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि इस सभी चीतों को ग्लोबमास्टर विमान से दूसरे विमान में शिफ्ट करने के बाद करीब आधे घंटे में कूनो नेशनल पार्क पहुंचा। ग्वालियर से चिनूक हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे लेकर उड़ा और करीब 11:30 बजे पहुंचा. साउथ अफ्रीका से आए 12 चीतों में से 7 नर और 5 मादा को भारत लाया गया है। इन चीतों के आने के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब 8 चीतों की संख्या से बढ़कर 20 हो गई है। साथ ही इनके आने के बाद पार्क ये अपना कुनबा बढ़ाएंगे।
एक महीने तक रहेंगे क्वारंटाइन
साउथ अफ्रीका से आए इन 12 चीतों को करीब एक महीने तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें बाकी चीतों की तरह खुले में छोड़ दिया जाएगा। इन्हें खाने के लिए भैंस का मांस दिया जाएगा। साथ ही उनकी देखरेख के लिए विशेष टीम तैनात किया जाएगा। जो इन चीतों की निगरानी 24 घंटे रखेंगी। इन चीतों के लिए 10 अलग से नए क्वारंटाइन बाडे बनाए गए है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
साउथ अफ्रीका से आए 12 चीतों की सुरक्षा के लिहाज पुख्ता इंतजाम किया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इनकी देखरेख के लिए चीता मित्रों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।
सीएम शिवराज करेंगे रिलीज
साउथ अफ्रीका से आए 12 चीतों का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश के ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव इनके बाड़ों से रिलीज करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। साथ ही एमपी सरकार के और भी कई मंत्री चीतों के रिलीज के दौरान वहां पर मौजूद रह सकते हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.