Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

क्या भूत चला रहा है यह ट्रैक्टर ? : बिना ड्राइवर के चालू हो गया ट्रैक्टर, शीशा तोड़कर शोरूम में घुसा, वीडियो देखकर लोग चौंक गए

- Sponsored -

- Sponsored -


यूनिवर्स टीवी डेस्क। ट्रैक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। क्योंकि भैया… इसमें सबसे चौंकाने वाली बात है ट्रैक्टर का खुद-ब-खुद स्टार्ट होना। मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। जहां एक ट्रैक्टर जूते की दुकान के बाहर खड़ा था। पता नहीं क्या हुआ कि वह अपने आप स्टार्ट हुआ और आगे बढ़ने लगा। जब लोगों ने देखा तो वह दंग रहे गए। हालांकि, जब तक वे ट्रैक्टर को रोक पाते तब तक वह बाइक और साइकिल को रौंदते हुए शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर ही घुस गया। बताया जा रहा है कि शीशा करीब 80 हजार रुपये का था।
क्या है इस वायरल सीसीटीवी फुटेज में?
इस 1 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जूतों के एक शोरूम के बाहर ट्रैक्टर खड़ा है। अचानक से वह अपने आप चालू हो जाता है और शीशा तोड़ते हुए शोरूम में घुस जाता है। एक बंदा ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश भी करता है। लेकिन वह नाकाम रहता है। बाद में, एक शख्स ट्रैक्टर का ब्रेक लगाता जिससे वह रुक जाता है। लेकिन उसका इंजन बंद नहीं होता। ऐसे में लोग ट्रैक्टर को बंद करने के लिए उसकी तार काट देते हैं। वीडियो में लोगों को बताते सुना जा सकता है कि शीशा 80 हजार का था। जबकि जिस बाइक को ट्रैक्टर ने गिराया उसे ठीक कराने में करीब 8-10 हजार रुपये का खर्च हुए। वहीं एक साइकिल भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बड़ा सवाल है कि ट्रैक्टर अपने
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की घटना
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। Twitter पर इसे जुबेर अख्तर (@Zuber_Akhtar1) ने साझा किया और लिखा- हैरतंगेज घटना..। बिना ड्राइवर के चला ट्रैक्टर, शीशा तोड़कर जूते के शोरूम में घुसा। वायरल सीसीटीवी वीडियो #यूपी के #बिजनौर का है। जहां थाने पर आए किसानों का बाहर खड़ा ट्रैक्टर खुद से स्टार्ट हुआ और एक शोरूम में घुस गया। सवाल उठत है कि आखिर यह ट्रैक्टर खुद स्टार्ट होकर आगे बढ़ा तो कैसे बढ़ा, क्या कोई भूत चला रहा था अथवा रिमोर्ट कण्ट्रोल से ट्रैक्टर को छायालय जा रहा था।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.