पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए बीजेपी में शामिल
मालदा। पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल को तगड़ा झटका दिया है। गजोल प्रखंड के पंडुआ ग्राम पंचायत के कुरुलिया गांव में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है।
ज्वाइनिंग कार्यक्रम बुधवार रात कुरुलिया गांव में स्थानीय भाजपा नेता देवराज साहा और गजोल के भाजपा विधायक चिन्मय देब बर्मन की मौजूदगी में हुआ। वहां कुरुलिया गांव के 24 परिवारों के करीब 100 लोग तृणमूल छोड़कर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंकिम सरकार का हाथ थाम कर भाजपा में शामिल हो गए।
गाजोल विधानसभा विधायक चिन्मय देव बर्मन ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के तृणमूल बूथ अध्यक्षों सहित 24 परिवार तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। सत्ता पक्ष के तरह-तरह के भ्रष्टाचारों और करोड़ों रुपए की वसूली को देखकर आज लोग आक्रोशित हैं। नतीजतन तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस दिन तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया गया।
Comments are closed.