Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

लंदन में तिरंगे का अपमान करने वाला गिरफ्तार : बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेंबर अवतार सिंह खंडा, अमृतपाल का भी हैंडलर यही

- Sponsored -

- Sponsored -


अमृतसर। पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा प्रतिबंधित ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है। वहीं पंजाब में चल रही जांच में भी सामने आ रहा है कि खंडा कोई और नहीं, अमृतपाल का हैंडलर है।
लंदन में पकड़ा गया खंडा खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स से जुड़े रहे कुवंत सिंह खुखराना का बेटा है। खंडा पाकिस्तान में छिप कर बैठे BKI के प्रमुख सदस्य परमजीत सिंह पम्मा का खासमखास है। पम्मे के आदेश पर ही अवतार सिंह एक्शन लेता है।
दुबई से निकलने के बाद BKI से जुड़ाव
पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि दुबई में लग्जरी लाइफ जीने वाला अमृतपाल अपने चाचा का ट्रांसपोर्ट का काम संभालता था, लेकिन कुछ साल पहले चाचा अपने परिवार के साथ कनाडा चला गया था। अमृतपाल इस दौरान कुछ देशों में गया था। जहां उसका संपर्क BKI के करीबियों से हुआ।
पम्मा के आदेश पर​​​​ खंडा ने दी ट्रेनिंग
पम्मा के आदेशों पर खंडा ने अमृतपाल सिंह को पंजाब में खालिस्तान मिशन के लिए तैयार किया। इसके बाद जोर्जिया को चुना गया, जहां अमृतपाल सिंह की ट्रेनिंग हुई। इस ट्रेनिंग में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी सपोर्ट मिला। अमृतपाल ने यहां सिख धर्म की जरूरी बातें सीखीं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में ज्ञान प्राप्त किया, जिससे वह अपने आप को एक धर्म-गुरु की तरह दिखा सके।
इंटरनेट पर किया गया पॉपुलर
सितंबर 2022 से पहले अमृतपाल सिंह को शायद ही कोई जानता था। जब अमृतपाल को भारत भेजने की तैयारी चल रही थी, तभी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए गए, जिन्होंने अमृतपाल को पॉपुलर करने की कोशिशें शुरू कर दी। जब अमृतपाल वापस आया तो इन्हीं अकाउंट्स ने उसे युवाओं में पॉपुलर किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark