Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के दौरान खाई में गिरी बस

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा: यात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के दौरान खाई में जा गिरी। यह घटना मालदा की है। पता चला की तुरंत ही बच्चे की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। पुलिस मृत बच्चे की शिनाख्त करने में जुट गयी। जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ यात्रियों से भरी बस शनिवार दोपहर को मानिकचक से मालदा शहर की ओर आ रही थी।  मानिकचक प्रखंड के बाकीपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। लोगों ने बस के भीतर के यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को मानिकचक अस्पताल और मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और करवाई शुरू कर दी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.