Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

त्रिशक्ति कोर के जवान बने देवदूत , बर्फबारी में फंसे 1400 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। सेना के जवानों ने भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में फंसे करीब 1400 पर्यटकों को बचाया है। सिक्किम में हर साल अत्यधिक भारी हिमपात होता है। हालांकि, इस साल बर्फबारी का पैटर्न अजीबोगरीब रहा है क्योंकि राज्य में जब बर्फ पड़नी चाहिए उस समय ज्यादा बर्फ़बारी नहीं देखी गयी, लेकिन मार्च के मौसम में पूरे राज्य में बर्फबारी हो रही है।
इस बीच भयावह ऊंचाई और ठंड के तापमान का मुकाबला करते हुए त्रिशक्ति कोर और बीआरओ के सदस्यों बर्फबारी से फंसे 1400 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया है। साथ ही स्थानीय लोगों, सैन्य कर्मियों और पर्यटकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य भी किया जा रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.