Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पापिया घोष ने की सिलीगुड़ी में ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम की शुरुआत

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पपिया घोष ने सिलीगुड़ी में दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार को उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे नगरनिगम के वार्ड नंबर 7 में हाई मदरसा स्कूल में चली गईं।
पापिया घोष ने शिक्षकों से स्कूल की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की और समस्याओं को हल करने का वादा किया। पापिया घोष के साथ ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगरनिगम के बोरो अध्यक्ष मिली सिन्हा, प्रतुल चक्रवर्ती, कमल अग्रवाल, मिलन दत्त, के साथ संतोष साहा, असीम अधिकारी सहित तृणमूल कांग्रेस के अन्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस दिन वार्ड क्रमांक 6,7,8,9,10,11,25,26 में ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम पूरे दिन तक चला।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.