Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दंपति की शव मिलने से सनसनी : जलपाईगुड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस-चेयरमैन व उनके पति की रहस्यमय मौत, बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी के भाई थे सुबोध भट्टाचार्य

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी शहर में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सनसनी फैला दी है। बता दें कि जलपाईगुड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस-चेयरमैन अपर्णा भट्टाचार्य और उनके पति सुबोध भट्टाचार्य की आकस्मिक मृत्यु से पूरे शहर में से दहशत फैल गई

प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि पति-पत्नी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है। हालाँकि या हत्या है या आत्महत्या, जांच का विषय है।
आपको बता दें कि 2000 से 2002 तक अपर्णा भट्टाचार्य जलपाईगुड़ी नगरपालिका की वाइस-चेयरमैन थीं। वह फॉरवर्ड ब्लॉक के लिए चुनी गई थीं। बाद में वह तृणमूल में शामिल हो गयी थी।
आज सुबह गंभीर रूप से बीमार हालत में दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपर्णा भट्टाचार्य के पति सुबोध भट्टाचार्य कभी बाल कल्याण समिति के सदस्य थे। सुबोध भट्टाचार्य डाबग्राम फूलबाड़ी से बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी के भाई हैं। शिखा देवी अपने भाई की अस्वाभाविक मौत की खबर सुनकर जलपाईगुड़ी के लिए निकल पड़ीं। इस बीच दम्पति की मौत पूरे शहर में मातम छाया हुआ है। लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे है कि आखिर दम्पति ने ऐसा किया क्यों। इधर शिखा देवी अपने भाई की अस्वाभाविक मौत की खबर सुनकर जलपाईगुड़ी पहुंचीं। भाई की मौत से वह काफी सदमें में हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.