Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

विवियन डीसेना ने इस्लाम कबूल करने के बाद पढ़ी अपनी पहली रमजान तारावीह, शेयर की तस्वीर

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। पॉपुलर टीवी एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही एक्टर ने यह खुलासा करके चौंका दिया था कि वह शादीशुदा हैं और उनकी 4 महीने की बेटी भी है। विवियन डीसेना ने यह भी खुलासा किया कि वह 2019 से इस्लाम को फॉलो कर रहे हैं। अब विवियन डीसेना ने रमजान की अपनी पहली तारावीह की नमाज की तस्वीर शेयर की है, जो चर्चा बटोर रही है।
Vivian Dsena ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जोकि अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद की है। यहीं पर विवियन डीसेना ने अपनी पहली तारावीह की नमाज अदा की। विवियन के मुताबिक, इसमें उन्हें बहुत ही सुकून महसूस हुआ।
तस्वीर शेयर कर बोले- अल्लाह दुआ कबूल करे
विवियन डीसेना ने तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘आज बहुत ही कमाल का एक्सपीरियस रहा। शेख जायद मस्जिद के पीछे अपनी पहली तारावीह की नमाज अदा की। अल्लाह हम सभी की दुआएं कबूल करे। रमजान मुबारक।’


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.