Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा में परंपरागत विख्यात गंभीरा गीत नृत्य शुरू, देवी-देवताओं के मुखौटे पहनकर किया जाता है यह नृत्य

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मालदा के परंपरागत विख्यात गंभीरा गीत व नृत्य कार्यक्रम मालदा नगर पालिका के बाचामारी क्षेत्र में आयोजित की गई। बैसाख महीने के शुरुआत में, ये गंभीरा गीत और नृत्य विभिन्न प्रकार के मुखौटा के साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं।
मालदा का यह गंभीरा गान व मुखौटा नाच सदियों पुराना है। बैसाख की शुरुआत में बाचामारी क्षेत्र में इसका आयोजन किया जाता है। सोमवार की रात इस पावन पर्व का शुभारंभ संबंधित क्षेत्रों के पार्षदों से लेकर गणमान्य लोगों ने किया। विभिन्न देवी-देवताओं के मुखौटे पहनकर गंभीरा नृत्य किया जाता है। यह उत्सव रात भर चलता है। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark