Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मुंबई पुलिस ने 18 लाख की धोखाधड़ी के केस में सिलीगुड़ी से चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने मोबाइल फोन से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी थाने से सटे एक होटल से चारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मुंबई निवासी महेंद्र कुमार जैन ने अपने मोबाइल फोन से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ 3 सितंबर को मुंबई उत्तर क्षेत्र साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके आधार से मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल सूत्रों के अनुसार चारों आरोपियों का लोकेशन पहले बिहार और बाद में सिलीगुड़ी में ट्रैक किया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने गुरुवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की मदद से चारों को न्यू जलपाईगुड़ी थाने से सटे एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि मोहम्मद कामरान अंसारी (21), आफताब आलम (19), सुमित शर्मा (24), शाहिद अहमद (23) बिहार के रहने वाले हैं। गुरुवार को सभी को जलपाईगुड़ी कोर्ट ले जाया गया। उधर मुंबई साइबर क्राइम पुलिस की चार सदस्यीय पुलिस टीम 7 दिन की पुलिस रिमांड लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस इस गैंग के मुख्य सरगना तक पहुंचेगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.