Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

घुघूमारी स्थित एक घर में लगी आग, एक घंटे लेट से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी के घुघूमारी स्थित एक घर में आज दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर आग लग गयी। दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी करीब एक घंटे लेट से पहुँची, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किया, लेकिन जबी तक आग पर काबू पाया जाता, घर जल चुका था। अच्छी बात यह रही कि इस दौरान आग आसपास के घरों में नहीं फैली।
सब कुछ जलकर राख हो जाने के कारण घर की मालकिन जोसना रानी बिस्वास की फूट-फूट कर रोने लगी। उसने कहा कि वह घर के पिछले हिस्से में खाना बना रही थी, तभी अचानक उसे सामने वाले कमरे से शोर सुनाई दिया। उसने दौड़कर देखा तो आग जल रही थी। शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.