Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आदिवासी सेंगेल अभियान का बंगाल बंद शुरू : तीर कमान लेकर किया सड़क जाम

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा आहूत 12 घंटे का बंगाल बंद का असर मालदा पर सुबह से देखा गया। सुबह करीब 10:30 बजे मालदा जिला जनजातीय सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ओल्ड मालदा के 8 मील स्टैंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 को जाम कर दिया। आज का यह 12 घंटे बंद कार्यक्रम मुख्य रूप से छह सूत्री मांगों को लेकर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 में पिछले एक घंटे से पथावरोध व विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
बंदी के 2 प्रमुख कारण हैं एक ताे सामाजिक बहिष्कार के नाम से आदिवासी गांव समाज में लगातार अन्याय अत्याचार चालू है। जिसे पुलिस प्रशासन और बंगाल सरकार रोकने में विफल है।
दूसरा बंगाल की ममता सरकार द्वारा कुड़मी / महतो को वोट के लाभ के लिए एसटी बनाने का समर्थन। सालखन मुर्मू ने \”विश्व सरना धर्म कोड जनसभा\”- 30 जून 2023 कोलकाता चलो का आहवाह्न किया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.