Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

माध्यमिक की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजन समझ नहीं पा रहे है कारण, जांच में जुटी पुलिस

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। माध्यमिक की एक छात्रा की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। हालाँकि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार छात्रा ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना फांसीदेवा ब्लॉक के बैरागछ गांव की है। मृत बच्ची का नाम साबीह फातिमा (17) है।
ज्ञात हुआ है कि परिवार के सदस्य रोजाना की तरह घर का काम कर रहे थे, तभी छात्रा ने घर का दरवाजा बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने देखा तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और उसे छुड़ाया। फिर उसे फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल लाया गया। वहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी फांसीदेवा थाना पुलिस को मिली। पुलिस शव को बरामद कर थाने ले आई। गुरुवार को इसे पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन अब भी नहीं समझ पा रहे हैं कि इस छात्रा ने आत्महत्या क्यों की। सूत्रों के अनुसार वह इसी वर्ष माध्यमिक परीक्षा पास करने के बाद बुधवार को उसने ज्योतिनगर आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लिया था। फांसीदेवा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark