Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

हो जाइये सावधान : राजगंज में पांच सौ के 52 नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में काफी तेजी से नकली नोटों का कारोबार बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को सावधान हों जाने की जरुरत है
जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाने की पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी मिली। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर राजगंज के भुटकीर हाट इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से पांच सौ रुपये के 52 नकली नोट बरामद किये गये।
गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा दो घटनाओं में राजगंज थाना पुलिस ने बाइक व ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.