Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

ओडिशा ट्रेन हादसा : बालासोर जाएंगी सीएम ममता बनर्जी, सुकांत मजूमदार पहुंचे; अस्पताल में भर्ती लोगों से की मुलाकात

- Sponsored -

- Sponsored -


कोलकाता। बालासोर में हुए ट्रेनहादसे की खबर सुनकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उस रात एक प्रतिनिधिमंडल को ओडिशा भेजा। आज शनिवार सुबह वह खुद घटनास्थल पर जा रही हैं। वह शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से रवाना होगी। वह आज सुबह 10 बजे हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड से रवाना होंगी। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और प्रदेश महासचिव जग्ननाथ चट्टोपाध्याय घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. उन्होंने अस्पताल में जाकर चिकित्सारत लोगों से मुलाकात की।
सुकांत मजूमदार ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पहले घटना स्थल पर गये। उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
ममता बनर्जी ने शुक्रवार रात हादसे की खबर पर चिंता जताई। तृणमूल सांसद डोला सेन और मंत्री मानस भुइंया प्रतिनिधि के रूप में बालासोर पहुंचे। जनप्रतिनिधि घटनास्थल का दौरा करने के साथ ही घायलों से भी बात की. डोला सेन ने यह भी कहा कि इस राज्य से सांसदों और विधायकों के अलावा कई अधिकारी भेजे गए हैं।
बंगाल सरकार का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा
पश्चिम बंगाल सरकार भी हर पल स्थिति पर नजर रखे हुए है। राज्य सरकार ने पहले ही 5-6 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर भेजने का फैसला किया है। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट में भी उस आशंका का जिक्र किया गया है।ट्रेन हादसे की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “शालीमार-कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।
इतना ही नहीं, पड़ोसी राज्य में हुई इस घटना में घायलों के इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की एक टीम भेजी है। मौके पर कई एंबुलेंस भी भेजी गईं।
गौरतलब है कि विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बालासोर भिजवाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार रात में बालासोर पहुंचे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.