आंखों पर नहीं होगा विश्वास : सांप को चबा-चबाकर खा रहा था हिरण, वायरल वीडियो देखकर लोगों का माथा घूम गया ! देखें वीडियो
डेस्क। कभी किसी हिरण को सांप खाते देखा है? बात अजीब लग रही है ना। तो भैया, यह वीडियो देख लीजिए… आंखें खुली की खुली रह जाएंगी! जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप ने लोगों का माथा घूमा दिया है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि घटना कब और कहां की है। लेकिन जब लोगों ने एक हिरण को सांप को चबा-चबाकर खाते देखा तो वह सन्न रह गए। क्योंकि… शायद ही किसी ने सोचा होगा कि घास और पत्ते खाने वाला शाकाहारी जानवर सांप भी खा सकता है। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग लिख रहे हैं- घोर कलयुग आ गया है! खैर, इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।
वक्त के साथ आदतें भी बदल रही हैं…
यह वीडियो 21 सेकंड का है जिसमें साफ देखा जा रहा है कि एक हिरण सड़क किनारे खड़ा है और सांप को चबा-चबाकर खा रहा है। जब एक कार चालक ने हिरण का ये अजीब व्यवहार देखा तो उसने तुरंत इस दुर्लभ लम्हे को कैमरे में कैद कर वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद मामला वायरल हो गया। हालांकि, इस क्लिप को देखने के बाद भी बहुत से लोगों को यकीन नहीं हुआ है कि ऐसा भी हो सकता है? बता दें, खबर लिखे जाने तक क्लिप को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। भारी संख्या में यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। एक शख्स ने लिखा – सही में, यह बहुत ही अजीब बात है। वहीं दूसरे ने लिखा कि घोर कलयुग है शाकाहारी, मांसाहारी बन गया। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने लिखा – वक्त बदल रहा है तो आदतें भी बदल रही हैं।
क्या हिरण घास नहीं खाते?
यह वीडियो ‘भारतीय वन सेवा’ (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने रविवार, 11 जून को ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – प्रकृति को ठीक से समझने में कैमरा हमारी मदद कर रहे हैं। हां, शाकाहारी पशु कई बार सांप को खा जाते हैं! अब यह शॉकिंग क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने भी इसे पोस्ट किया और लिखा – कंफ्यूज और भटका हुआ हिरण लगता है। इकोलॉजी नहीं पढ़ी स्कूल में!! बता दें, इस क्लिप को ट्विटर यूजर @TheFigen_ ने साझा करते हुए लिखा था – मैंने पहली बार हिरण को सांप खाते हुए देखा, क्या हिरण घास नहीं खाते?
Cameras are helping us understand Nature better.
Yes. Herbivorous animals do eat snakes at times. pic.twitter.com/DdHNenDKU0— Susanta Nanda (@susantananda3) June 11, 2023
Comments are closed.