Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

शुभमन गिल या किसी और की….. सारा तेंदुलकर ने खुद किसकी बनेगी दुल्हनिया

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने जबाने में अपने खेल प्रदर्शन से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है और आज भी किसी ना किसी वजह से सचिन तेंदुलकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं बात करें उनके बच्चों के बारे में तो सचिन तेंदुलकर के बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर हैं और उन्होंने हाल ही में अपना आईपीएल डेब्यू किया था।
सचिन की बेटी का नाम सारा तेंदुलकर हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की चर्चा फैंस अक्सर करते रहते हैं। फैंस को लगता है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उन दोनों से अब तक अपने डेटिंग के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर शुभमन गिल के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ सबसे पहले शादी रचाना चाहती है और हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में इसके बारे में जानकारी भी दी है
सारा तेंदुलकर ने अपनी शादी किया कंन्फर्म
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को लेकर फैंस का कहना है कि वो दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और आने वाले समय में एक दूसरे के साथ शादी रचाने वाले हैं। हालांकि, उन दोनों ने इस विषय में अब तक कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपने शादी को लेकर खुलासा किया है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि वो अपने जीवन में सबसे पहले अपनी दोस्त अलीशा के साथ शादी रचाएंगी। सारा तेंदुलकर के इस वीडियो को देखने के बाद से उनके फैंस हैरान हो गए थे। हालांकि, सारा और अलीशा की ये वीडियो महज एक मजाक में बनाई गई वीडियो थी। आपको यहां बता दें कि भविष्य में सारा तेंदुलकर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से शादी करती है तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी क्योंकि उन दोनों की डेटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर चलती रहती है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसके वजह से वो काफी ज्यादा सुर्खियों में नज़र आती रहती हैं। सारा को इंस्टाग्राम पर 39 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो आए दिन उनके पोस्ट को लाइक करते रहते है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.