Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

Dhanush Bald Look : इस हाल में तिरुपति मंदिर पहुंचे धनुष, मुंडवा लिए लंबे बाल और हटा दी दाढ़ी! फैंस हुए हैरान

- Sponsored -

- Sponsored -


डेस्क। साउथ एक्टर धनुष ने जब ‘कोलावरी डी’ गाना गाया था, तभी वो हिंदी बेल्ट के दर्शकों के दिलों में बस गए थे। इसके ठीक एक साल बाद उन्होंने साल 2013 में ‘रांझणा’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने हाल ही में एक और हिंदी फिल्म की अनाउंसमेंट की है, वो भी आनंद एल राय के साथ ही। फैंस इसे ‘रांझणा 2’ बता रहे हैं। खैर। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनुष को तिरुपति बालाजी मंदिर के पास देखा गया, जहां उनके हुलिये ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Dhanush के नए लुक को देखने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। वो आंध्र प्रदेश में अपनी पूरी फैमिली के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्हें देखकर फैंस शॉक्ड हो गई, क्योंकि वो क्लीन शेव हेड यानी सिर मुंडवाए नजर आए। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये उनकी अपकमिंग मूवी D50 के लिए उनका लुक है, वहीं कुछ का कहना है कि पारंपरिक रस्म के अनुसार उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर को प्रसाद के रूप में बाल चढ़ाने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
39 साल के धनुष पिछले कई महीनों से अपकमिंग मूवी Captain Miller की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आएंगे। ऐसे में जब उनका ये बाल्ड लुक सामने आया तो फैंस को लग रहा है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में धनुष डबल रोल में हैं। इसमें शिवा राजकुमार, प्रियंका मोहन, मूर, निवेदिता सतीश और जॉन कोक्कन भी हैं। ये मूवी इसी साल रिलीज होगी।
‘कैप्टन मिलर’ में धनुष का लुक
धनुष ने ‘रांझणा’ के बाद एक बार फिर से आनंद एल राय संग हाथ मिलाया है। उनकी नई हिंदी फिल्म का नाम है- ‘तेरे इश्क में’। इसका फर्स्ट लुक टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। ‘रांझणा’ फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इस मूवी की अनाउंसमेंट की गई। ‘रांझणा’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें धनुष के साथ सोनम कपूर लीड रोल में थीं। स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब सपोर्टिंग रोल में थे। ये उस साल की हिट मूवीज में से एक थी। ‘कुंदन’ और ‘जोया’ की कहानी आज भी लोगों के दिलों को छूती है और अब धनुष ‘शंकर’ बनकर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.