Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

‘ये एडवेंचर का टाइम नहीं है’, कंगना रणौत ने फैंस को दी हिमाचाल प्रदेश ना जाने की सलाह

- Sponsored -

- Sponsored -


डेस्क। बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर खबरों में रहती हैं। इंडस्ट्री में सितारों से उनकी खूब तकरार होती है। आए दिन कंगना किसी न किसी पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। कंगना खुद हिमाचल की रहने वाली हैं और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है। अपने शहर के लोगों के लिए कामना करते हुए कंगना ने हिमाचल के हालात पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
कंगना ने फैंस से की अपील
लगातार हो रही बारिश से पूरा उत्तर भारत परेशान है। दिल्ली समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तबाही का नया मंजर देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए कंगना ने अपने फैंस ने अपील की है कि अभी वह हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचे और अभी किसी भी तरह की यात्रा का प्लान न करें। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि बारिश के समय में अपने परिवार वालों के साथ सुरक्षित अपने घर पर रहना ही ठीक है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया यह नोट
कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हिमाचल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए एक स्टोरी साझा की और कहा, ‘अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है।आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। अपने परिवार के साथ सुरक्षित अपने घर पर ही रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।’
इन फिल्मों में आएंगी नजर
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म ‘तेजस’ भी उनकी झोली में है। इसमें वह वायुसेना अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। कंगना की ‘तेजस’ 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark