Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उत्तर दिनाजपुर में चुनाव बाद हिंसा जारी, तृणमूल व निर्दलीय समर्थकों के बीच झड़प में 5 घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


उत्तर दिनाजपुर। इस्लामपुर में चुनाव बाद हिंसा जारी है। तृणमूल व निर्दलीय के बीच झड़प में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए डंडा उठाया। घटना से आसपास के इलाके में तनाव फैल गया।
जानकारी मिली है कि रुइया गांव का एक तृणमूल कार्यकर्ता आज सुबह बाजार गया था। आरोप है कि वहां निर्दलीय पार्टी के समर्थकों ने तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। यह खबर रुइया गांव में फैलते ही झड़प शुरू हो गयी। घर में तोड़फोड़ की घटना में तृणमूल प्रत्याशी समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। इस्लामपुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark