Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

कूचबिहार में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित, जिले के 58 स्कूलों ने लिया भाग

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार। कूचबिहार में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम कूचबिहार विवेकानन्द विद्यापीठ में आयोजित की गई है।
शुक्रवार को कूचबिहार जिले के विभिन्न स्कूलों में 119 विज्ञान परियोजनाएं पंजीकृत की गईं। इस कार्यक्रम में कूचबिहार जिले के 58 स्कूलों ने भी भाग लिया। मालूम हो कि जिला पंचायत विज्ञान योजना चयन प्रक्रिया में जिनका चयन होगा, वे बाद में राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे.
इस कार्यक्रम में जिला बाल विज्ञान कांग्रेस समन्वयक सुमंत साहा, जिला विद्यालय निरीक्षक (उच्च माध्यमिक) समर चंद्र मंडल, सरकारी विद्यालय निरीक्षक (उच्च माध्यमिक) वरुण चंद्र मंडल, उच्च माध्यमिक परिषद के अध्यक्ष मानस भट्टाचार्य और अन्य उपस्थित थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.