Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

शाहरुख खान ने विराट कोहली को आखिर क्यों बताया अपना दामाद ? आप भी जानें

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन करते हैं और इस दौरान उनके मजेदार सवालों के जवाब देते रहते हैं। अब शाहरुख ने हाल ही में एक आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली को अपना दामाद बताया। अब शाहरुख का यह जवाब सुन फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
विराट कोहली के बारे में क्या कह गए शाहरुख खान?
दरअसल एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने शाहरुख खान से कहा कि विराट कोहली के बारे में कुछ कहें, तो इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं विराट कोहली से प्यार करता हूं, वो मेरे जैसा है और मैं हमेशा उसकी भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं…भाई, दामाद जैसा है हमारा।’ अब शाहरुख खान का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शाहरुख की यह बात सुनकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
शाहरुख खान ने विराट को क्यों बताया अपना दामाद
शाहरुख ने विराट को अपना दामाद इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने अनुष्का शर्मा से शादी की है। वहीं अनुष्का ने 2008 में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। इस फिल्म में लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जब तक है जान’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘ज़ीरो’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। शाहरुख खान को आखिरी बार एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.