Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

- Sponsored -

- Sponsored -


इटाहार (उत्तर दिनाजपुर):पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है।  इस बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में कल रात  गोली लगने से  भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मिथुन घोष के रूप में हुई है। वे इटाहारके राजग्राम इलाके का रहनेवाले थे। जानकारी के अनुसार  बीती रात बदमाशों ने घर के सामने  उन्हें कथित तौर पर गोली मार दी । गंभीर हालत में जब उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज लाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनके पेट में गोली लगी थी। वहीँ भाजपा का आरोप है कि उन पर पहले भी हमला किया गया था और उनपर गोली चलाई गयी थी। हालाँकि किस वजह से उसपर फायरिंग की गयी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark