Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अयोध्या में राममंदिर के उद्घाटन से पहले पुजारियों और सेवकों का वेतन बढ़ा, अब इतनी मिलेगी सैलरी

- Sponsored -

- Sponsored -


अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले रामलला के सेवकों और पुजारियों के लिए खुशखबरी है। रामलला के पुजारियों और सेवादारों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात यह है कि साल में दूसरी बार यह वृद्धि की गई है। इसके पहले मई 2023 में मुख्य पुजारी व चार सहायकों के अलावा चार अन्य सेवादारों का वेतन बढ़ाया गया था।
पद                                    मई से पहले सैलरी          मई में इंक्रीमेंट के बाद सैलरी     अक्टूबर में इंक्रीमेंट के बाद सैलरी
मुख्य पुजारी                   15520 रुपये प्रतिमाह              25000 रुपये प्रतिमाह     32900 रुपये प्रतिमाह
सहायक पुजारी                    8940 रुपये प्रतिमाह              20000 रुपये प्रतिमाह     31000 रुपये प्रतिमाह
ट्रस्ट ने साल में दूसरी बार बढ़ाई सैलरी
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अब रामलला के पुजारी और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाने की योजना है। जिसमें चिकित्सीय सेवा यात्रा भत्ता और निवास का भत्ता शामिल है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
जल्द ही मिलेगी विषेश सुविधाएं
सतेंद्र दास ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है।
14 जनवरी से शुरू होने वाला है अनुष्ठान
राममंदिर के शुभारंभ का अनुष्ठान 14 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख संभावित है। इस दौरान अयोध्या में पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। हालांकि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से साधु संतों को उस दौरान अयोध्या नहीं आने की अपील की है। उनसे कहा गया है कि उस दौरान ठंड भी बहुत ज्यादा रहेगी। ऐसे में थोड़ा गर्मी होने पर अयोध्या आना ठीक रहेगा। इससे भीड़ भाड़ से भी बचा जा सकेगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.