Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उत्तरी सिक्किम से फंसे हुए पर्यटकों को निकालने में जुटे भारतीय थल और वायुसेना

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। उत्तरी सिक्किम में फंसे शेष पर्यटकों की निकासी में भारतीय सेना के जवानों के साथ-साथ अन्य एजेंसियों और नागरिक प्रशासन ने वायु सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा पर्यटकों को निकालने में मदद की। 12 अक्टूबर को कुल 284 पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकाला गया, जिनमें लाचेन से 203 और लाचुंग से 81 पर्यटक शामिल थे। इससे पहले, कुल 674 पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकाला गया था, 9 अक्टूबर को 518 और 10 अक्टूबर को 156 पर्यटकों को निकाला । खराब मौसम के कारण, 11 अक्टूबर को हवाई निकासी नहीं हो सकी। इस प्रकार, कुल 958 पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकाला गया है।
बताया गया है कि लगभग 500 पर्यटक चुंगथांग में फुट ब्रिज को पार कर उत्तरी सिक्किम से बाहर चले गए। इस प्रकार, उत्तरी सिक्किम में फंसे लगभग 1793 पर्यटकों में से, लाचुंग में 62 और लाचेन में 273 सहित लगभग 335 पर्यटकों को निकाला जाना बाकी है।
इस बीच, त्रिशक्ति कोर भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अन्य सरकारी एजेंसियों और स्थानीय लोगों की टुकड़ियां बाढ़ के बाद अलग-थलग पड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए कई कार्रवाई कर रही हैं।
त्रिशक्ति कोर के सैनिकों ने रबोम गांव के लिए नया पैदल मार्ग बनाने के प्रयास जारी रखे और वहां फंसे 116 नागरिकों के खाने पीने की व्यवस्था जारी रखी। चुंगथांग में एक नागरिक सैन्य संपर्क सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में भारतीय सेना, पुलिस, आईटीबीपी और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बचाव, पुनर्निर्माण और बहाली के लिए विभिन्न समन्वय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। भारतीय सेना ने नागरिक प्रशासन को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.