Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

केंद्र सरकार ने दिया उनके कर्मचारियों को तौफा, दीपावली से पहले मिलेगा एडहॉक बोनस

- Sponsored -

- Sponsored -


दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा वित्त मंत्रालय ने की है। इस घोषणा के तहत सभी कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले वे अराजपत्रित कर्मचारी, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं, उन्हें भी यह बोनस दिया जाएगा। एडहॉक बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी योग्य कर्मियों को भी मिलेगा।

आपको बता दे की एडहॉक बोनस के तहत दी जाने वाली राशि के लिए कुछ नियम बनाए गए है। कर्मियों का औसत वेतन, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, उसके आधार पर बोनस जोड़ा जाता है। आपको यह भी बताते चले कि इस बोनस का फायदा सिर्फ उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2021 को सेवा में रहे हैं। वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, जो कर्मचारी अस्थायी तौर से एडहॉक बेस पर नियुक्त हुए हैं, उन्हें भी ये बोनस मिलेगा, बशर्ते उनकी सेवा के बीच कोई ब्रेक न रहा हो।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.