Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

Thalaivar 170 :  33 साल में बन रहा है ऐसा सुंदर योग ! पर्दे पर धमाल मचाएंगे साउथ और बॉलीवुड सिनेमा के दो दिग्गज

- Sponsored -

- Sponsored -


डेस्क। साउथ और बॉलीवुड सितारे पर्दे पर साथ नजर आएं, तो यह दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव होता है। उस पर भी दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की जोड़ी जमे तो क्या ही कहने! सिनेमा के शौकीनों को कुछ ऐसा ही अनुभव मिलने वाला है। दक्षिण इंडस्ट्री के दिग्गज रजनीकांत और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पर्दे पर साथ धमाल मचाएंगी। ऐसा करीब 33 साल बाद होने जा रहा है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है।
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के फैंस दुनियाभर में हैं। साउथ हो या बॉलीवुड हर जगह दोनों सितारों को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत की आगामी फिल्म में दोनों साथ नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म को ‘थलाइवर 170’ कहा जा रहा है। तीन दशक बाद बिग बी के साथ काम करते हुए रजनीकांत बेहद खुश हैं। उन्होंने एक्स पर उनके साथ फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
पोस्ट के साथ रजनीकांत ने कैप्शन लिखा है, ’33 साल बाद, मैं अपने मेंटर श्री अमिताभ बच्चन के साथ लाइका की आगामी फिल्म ‘थलाइवर 170′ में काम कर रहा हूं। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल करेंगे। मेरा दिल खुशी से धड़क रहा है।’
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों के फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘पर्दे पर कुछ जादू होने वाला है। हमें बेसब्री से इंतजार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दो दिग्गजों को पर्दे पर देखने के लिए हम बेसब्र हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म 1000 करोड़ कमाएगी, इसकी गारंटी है।’
बताते चलें कि करीब 33 साल पहले दोनों सुपरस्टार्स फिल्म ‘हम’ में साथ नजर आए थे। 1991 में रिलीज हुई मुकुल एस. आनंद की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने शेखर मल्होत्रा और रजनीकांत ने इंस्पेक्टर कुमार मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.