Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा में बोरी में बंद 29 सॉकेट बम मिला, इलाके में हड़कंप  

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा : मालदा के गाजोल में के  आलाल इलाके के पाबनापाड़ा इलाके में बम बरामद किये जाने की घटन को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एक मछुआरा नदी में मछली पकड़ने गया तो उसे एक बोरा पड़ा मिला। बोरे को देखने के बाद उसे शक हुआ और उसने आस पास के  लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बोरी को देखा। फिर उन्होंने गाजोल थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गाजोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने बोरी खोली तो देखा उसमें बहुत सारे बम हैं। पता चला है कि उस बोरी के अंदर 29 सॉकेट बम थे।बाद में बम स्क्वायर के लोगों ने बम को डिफ्यूज किया।  घटना से इलाके में भारी हड़कंप मच गया। बम को डिफ्यूज करने के बाद, स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गाजोल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.