Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पकड़ी गई रणवीर सिंह की गलती ! दीपिका पादुकोण का बखान सुनकर लोगों को आई पुरानी गर्लफ्रेंड की याद

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन 26 अक्टूबर को शुरू हो गया। सबसे पहले गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड की चहेती जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई। इस दौरान करण जौहर ने दोनों से कई तीखे और खट्टे-मीठे सवाल पूछे। करण जौहर के कंट्रोवर्शियल सवालों के बीच रणवीर और दीपिका ने अपनी लव स्टोरी सुनाई। रणवीर ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसी थी और कहां हुई थी। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ और अब इसे देखने के बाद फैंस को रणवीर सिंह की पुरानी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की याद आ गई है। लोगों अब जमकर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने दोनों के ही बखान में रटीरटाई लाइन्स बोली हैं।
ट्रोलिंग का शिकार हुए रणवीर सिंह
हाल ही में जब रणवीर सिंह ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में पत्नी दीपिका पादुकोण से मुलाकात की कहानी सुनाई तो उनके कई फैंस हैरान रह गए। नेटिजन्स पूराने वीडियो साझा कर के एक्टर को खूब खरीखोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी पुरानी लव स्टोरी ही दोबारा सुना दी है। याद दिला दें कि साल 2011 में सेलिब्रिटी चैट शो में रणवीर सिंह अनुष्का के साथ आए थे और उस दौरान भी उन्होंने इस बार की तरह ही अपनी पार्टनर की तारीफों के पुल बांधे थे।
अनुष्का की तारीफ के बांधे थे पुल
रणवीर ने रब ने बना दी जोड़ी देखने के बाद अनुष्का से मिलने की बात कही थी। उन्होंने इसे विस्तार से बताते हुए कहा, ‘मैंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ देखी और अनुष्का से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गया। इसके बाद हम डिनर के लिए साथ बाहर जाते हैं, मैं इस मॉडल के साथ था और मैं सिर्फ अनुष्का के बारे में ही बात किए जा रहा था… आपको पता ही है कि दरवाजे बहुत बड़े थे, वो दरवाजे खोलता है। मेरे मुंह पर सीधे हवा का झोका आता है और सामने मेरे अनुष्का शर्मा खड़ी होती हैं।’ इसे सुनकर अनुष्का अजीब तरीके से रीएक्ट करते हुए कहती हैं कि ओह…!
उसी अंदाज में की दीपिका की भी तारीफ
चैट शो के हालिया एपिसोड के दौरान भी रणवीर ने कुछ ऐसा ही कहा। उन्होंने दीपिका के बखान में भी मेल खाती लाइन ही कही और वो भी उसी अंदाज में। रणवीर कहते हैं कि उस दौरान ‘कॉकटेल’ रिलीज हुई थी और उस फिल्म में दीपिका के काम से वो बहुत प्रभावित हो गए थे। पूरे किस्से को आगे बढ़ाते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि इसके बाद वो एक दिन संजय लीला भंसाली के घर पर बैठे थे। इसी दौरान उनके घर के बड़े से दरवाजे से दीपिका की एंट्री हुई। समुद्र का किनारा होने की वजह से हवाएं चल रही थीं। दीपिका पादुकोण ने सफेद चिकनकारी कुर्ता पहना था और वो सादगी की मूरत लग रही थीं।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
दोनों एपिसोड से रणवीर की क्लिप्स लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और खूब मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं। दोनों की तुलना करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इंटरनेट का यह युग कुछ भी मिस नहीं करता, अनुष्का, दीपिका या वह हवा।’ एक अन्य इंटरनेट यूजर ने अपनी टिप्पणी के लिए इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ की एक लाइन चुनी, ‘जैसा कि इम्तियाज अली ने कहा: हमेशा एक ही कहानी होती है।’ वैसे इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। इंटरनेट यूजर्स में से एक ने यह भी लिखा, ‘जादा पादुकोण बनाम रणवीर बहल’, जबकि एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘वह लेडीज Vs रिकी बहल में अपना किरदार निभा रहे हैं।’ एक अन्य ने निष्कर्ष निकाला कि रणवीर अपने बिजनेस मॉडल के बारे में बात कर रहे थे जब उन्होंने अपनी कहानी में एक मॉडल का उल्लेख किया। जब उन्होंने ‘यह मॉडल’ कहा तो उनका मतलब बिजनेस मॉडल था।’


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.