Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्गा पूजा के बाद बंगाल में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की धूम, घर घर में पूजी जा रही माँ लक्ष्मी   

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी । पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम आदि राज्यों में, देवी लक्ष्मी की पूजा करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन आश्विन माह की चंद्र माह की पूर्णिमा को माना जाता है। आश्विन महीने में पूर्णिमा तिथि यानी शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा को कोजागर पूजा के नाम से जाना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को कई स्थानों पर कोजागरी पूजा के नाम से जाना जाता है। पश्चिम बंगाल के  जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह से ही लोग लक्ष्मी की पूजा के आयोजन में जुट गए कोजागरी लक्ष्मी पूजा घर की ‘लक्षियों’ द्वारा पुजारी के मंत्रोच्चार के साथ भक्तिभाव से शुरू हो गई  है। घर की महिलाओं द्वारा अल्पना बनाकर, नाडू समेत भोग के लिए अन्य प्रसाद  बनाकर पूरे भक्तिभाव से  देवी  लक्ष्मी की पूजा की जाती है । आज लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सुबह से ही  पुजारियों की व्यस्तता देखी जा रही है। सुबह से ही वे लोगों के घरों में  लक्ष्मी पूजा कराने में व्यस्त हैं । जलपाईगुड़ी पाटकाटा कॉलोनी इलाके के पुजारी प्रबीर मजूमदार ने बताया कि आज देर रात तक लक्ष्मी पूजा होगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.