Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

‘देवरा’ से सामने आया जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक, जूनियर एनटीआर की फिल्म में गांव की छोरी बनकर छा गयीं एक्ट्रेस

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर मनोरंजन की दुनिया में धीरे-धीरे अपनी पहचान बढ़ा रही हैं। हिंदी फिल्मों के बाद वह साउथ की मूवीज में भी अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। जाह्नवी काफी टाइम से ‘देवरा’ से डेब्यू करने को लेकर चर्चा में हैं।
साउथ में वे जूनियर एनटीआर के साथ कदम रख रही हैं। इस जोड़ी के पहली बार साथ नजर आने की खबर पर फैंस काफी एक्साइटेड दिखे। अब जाह्नवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म से अपने लुक की झलक दिखाई है। जाह्नवी की फोटो फैंस को आकर्षित कर रही है।
जाह्नवी ने दिखाया ‘देवरा’ से अपना लुक
कोरतल्ला शिवा के डायरेक्श में बनी ‘देवरा’ में जाह्नवी कपूर गांव की लड़की बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना विलेज गर्ल लुक शेयर किया है, जिसमें उनकी सादगी देखते बन रही है। नीली साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज पहने नजर आईं जाह्नवी की सादगी ने लोगों का दिल छू लिया है। साथ में छोटी सी बिंदी उनके लुक की शोभा को और बढ़ा रही है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद सिंपल और सादगी से भरे लिबाज में होगी।
ये होगा एक्ट्रेस के कैरेक्टर का नाम
इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिसिंग सेट और टीम और खुद का थंगम बने रहना भी।’ बता दें कि ‘थंगम’ जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर का नाम है। जाह्नवी के लुक को देखकर लगता है कि ये बॉलीवुड ब्यूटी तेलुगू ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दो पार्ट्स में रिलीज होगी फिल्म
देवरा के डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा ने कुछ दिन पहले फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी। पहला पार्ट 5 अप्रैल, 2024 में रिलीज होगा।
‘देवरा’ में दिखेंगे ये स्टार्स भी
फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान और प्रकाश राज भी होंगे। बता दें कि ‘देवरा’ जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म होगी। पहले इसका टाइटल ‘एनटीआर 30’ रखा गया था।
सीएम शिंदे ने की लोगों से अपील
सीएम शिंदे ने कहा कि सरकार को आरक्षण लागू करने के लिए कानूनी तौर-तरीकों के लिए समय चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से हिंसा न करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे और भी स्थिति खराब हो सकती है।
नेताओं ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर
बता दें कि सर्वदलीय बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, NCP अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना नेता अनिल परब, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे और अन्य नेताओं ने हस्ताक्षर किए।
मराठा आरक्षण को लेकर भड़की चिंगारी
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। मराठवाड़ा के पांच जिलों में सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से निलंबित कर दी गई हैं। इसके अलावा बीड के कुछ हिस्सों में सोमवार को कर्फ्यू और इंटरनेट बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.