Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

ND vs SL World Cup: भारत के 5 खिलाड़ी, जो 2011 के अंदाज में बेरहमी से श्रीलंका की धज्जियां उड़ा देंगे!

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का अहम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें विश्व कप में आखिरी बार मुंबई में 2011 में भिड़ी थीं। उस समय धोनी की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को हराते हुए दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। तब और अब में बहुत कुछ बदल चुका है। भारतीय टीम जहां टूर्नामेंट में सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के करीब है तो दूसरी ओर श्रीलंका अपने वजूद के लिए लड़ रहा है। आइए जानें कौन से भारतीय क्रिकेटर हैं, जो श्रीलंका को 2011 के अंदाज में ही हीराने में अहम भूमिका निभाएंगे…
मोहम्मद शमी
विश्व कप के शुरुआती मैचों में बाहर रहने वाले शमी ने दो मैचों में 9 विकेट झटके। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 और इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट चटकाए। अब श्रीलंका की खैर नहीं है। वह न केवल अपनी रफ्तार से बल्कि बलखाती गेंदों से भी बल्लेबाजों के लिए खतरनाक हैं।
जसप्रीत बुमराह
बुमराह कमबैक के बाद और भी खतरनाक हो गए हैं। वह लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को डॉमिनेट कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि उनकी यूनिक एक्शन से फेंकी गई गेंद का श्रीलंकाई बल्लेबाज जवाब दे पाएंगे या नहीं।
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा अपनी बलखाती गेंदों और बल्लेबाजी दोनों से श्रीलंका की परीक्षा लेंगे। टूर्नामेंट बहुत सुपर नहीं रहा है, लेकिन जडेजा कमाल करने में सक्षम हैं।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। इस मिस्ट्री गेंदबाज को खेलना बल्लेबाजों को भारी पड़ रहा है। जब से उन्होंने अपनी गेंदों को पेस दी है तब से वह और भी खतरनाक हो गए हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अलग लेवल पर खेल रहे हैं। 2019 की तरह विस्फोट का जिम्मा अकेले संभाल रखा है। यह मैच उनके घरेलू मैदान पर हो रहा है तो वह और भी घातक होंगे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.