Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

IND Vs SL Live Score: कोहली के बाद शुभमन गिल ने ठोका अर्धशतक, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, विकेट की तलाश में श्रीलंका

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्‍तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
श्रीलंका ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। धनंजय डी सिल्‍वा की जगह दुष्‍मंत हेमंत को शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई छेड़खानी नहीं की है।
भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज।
श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 – पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्‍ने, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, दुष्‍मंत हेमंत, एंजेलो मैथ्‍यूज, दुष्‍मंत चमीरा, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और दिलशान मदुशंका।
21 ओवर बाद भारत 126/1
21 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 126 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 55 और विराट कोहली 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गिल का अर्धशतक पूरा
55 गेंदों में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल और कोहली के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है और दोनों ही क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे हैं।
कोहली का अर्धशतक पूरा
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली आज कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया ने 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.