Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बुर्ज खलीफा के तर्ज पर बन रहा श्यामा पूजा का पंडाल

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी में पहली बार दुबई के बुर्ज खलीफा के तर्ज पर श्यामा पूजा का पंडाल बनाया जा रहा है। जलपाईगुड़ी गोमस्तापाड़ा नबारूल संघ क्लब और पाठागार की 57वीं श्यामा पूजा के अवसर पर इस वर्ष दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की शैली में पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जलपाईगुड़ी गोमस्तापाड़ा नबारुल संघ क्लब और पाठागार के सचिव राजेश मंडल ने कहा कि कोलकाता श्रीभूमि दुर्गा पूजा कमिटी का पंडाल इस वर्ष बुर्ज खलीफा की शैली में बनाया गया था। संघ की ओर से इस वर्ष श्यामा पूजा का मंडप बुर्ज खलीफा की शैली में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल की चौड़ाई लगभग 50 फीट है और प्रशासन के नियमों के अनुसार टॉवर का स्ट्रक्चर होगा जिस पर लम्बा टॉवर स्थापित किया जायेगा। बुर्ज खलीफा की प्रकाश सज्जा काफी आकर्षक होगी । सिलीगुड़ी और कोलकाता के इलेक्ट्रीशियन पूजा संयुक्त रूप से पंडाल की लाइटिंग का जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पूजा का बजट करीब 10 लाख रुपए है। श्यामा पूजा का आयोजन कोविड नियमों के अनुसार किया गया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.