Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियो को कुचला, 3 की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -


हरियाणा: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्रदर्शन कर रही किसान महिला को कुचल कर निकल गई। इस घटना में तीन बुजुर्ग किसान महिला की मौत हो गई है और तीन महिला किसान की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

सुर्तो के मुताबिक, हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब झज्जर रोड पर हुआ. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, तभी उनके ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक आकर चढ़ गया जिसमे 2 महिला किसान की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला ने अस्पताल जाते दाम तोड़ दिया।

महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं। हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं हैं। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं. तभी झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालत का जायजा लिया साथ ही जांच शुरू कर दी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.