Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

काबुल के सैन्य अस्पताल के बाहर हमला, 19 लोगों की मौत, 50 घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सैनिक अस्पताल के बाहर सीरियल ब्लास्ट हुआ। इसके बाद गोलीबारी की आवाज सुनी गई। इसमें 19 लोगों के मारे जाने और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि काबुल में सैन्य अस्पताल के पास धमाका और गोलियों की आवाज सुनी गई। अभी तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस हमले के पीछे भी इस्लामिक स्टेट आफ खुरासान का हाथ बताया जा रहा है। तालिबान और एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विशाल स्थल के प्रवेश द्वार के करीब दो विस्फोट हुए, जिसके बाद अस्पताल के अंदर गोलीबारी की खबर आई। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 19 शवों और लगभग 50 घायलों को काबुल के अस्पतालों में ले जाया गया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.