Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आज नहाए-खाए से शुरू हो गया छठ पर्व, कल होगा खरना, जानें इस महापर्व का महत्व

- Sponsored -

- Sponsored -


4 दिन तक चलने वाला छठ पर्व आज (8 नवंबर 2021) नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया है। छठ पूजा बिहार राज्‍य का प्रमुख पर्व है। छठ पूजा के पहले दिन व्रती स्‍नान करके नए कपड़े पहनते हैं और फिर पूजा करते हैं। पूजा के बाद व्रती भोजन में भात, लौकी की सब्जी और राहर की दाल बनाकर खाती हैं।संतान के कल्‍याण के लिए की जाने वाली यह पूजा 4 दिन तक चलती है और इस दौरान व्रती 36 घंटे का लंबा निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही उगते और अस्‍त होते सूर्य को अर्ध्‍य देते हैं। छठ पर्व में छठी मैया की पूजा-आराधना की जाती है। संतान प्राप्ति और संतान के उज्‍जवल भविष्‍य के लिए छठी माता का आशीर्वाद लिया जाता है। इस दौरान महिलाएं बेहद कठिन व्रत रखती हैं, साथ ही पूजा के लिए तैयारियां भी करती हैं। आज छठ के लिए नहाए-खाए करने के बाद कल (9 नवंबर 2021) को खरना है।इसके अगले दिन 10 दिसंबर को महिलाएं सूर्य का अर्ध्‍य देंगी। 11 दिसंबर को उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने के साथ छठ पर्व पूरा होगा।

पूजा सामग्री:छठ पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण खाने की चीज़ जो की व्रति बनाती हैं वो है ठेकवा, बांस की बड़ी टोकरियों या सूप की जरूरत होती है। इसके अलावा लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास, चावल, लाल सिंदूर, धूप, बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना, सुथनी, शकरकंदी, हल्दी और अदरक का पौधा, नाशपाती, नींबू, शहद, पान, साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, कुमकुम, चंदन, मिठाई और भी विभिन्न फलों और सब्जियों की जरूरत होती है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.