Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बीएसएफ की गोली से तीन मवेशी तस्करों की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार: अवैध तरीके से सीमा पार कर बांग्लादेश में मवेशी तस्करी करते तीन तस्करों की बीएस एफ की गोली लगने से मौत हो गई। कूचबिहार के सिताई थाना के पश्चिम चामटार धूमदह पार इलाके में घटना घटी। मृतकों में दो बांग्लदेशी और एक भारतीय है। साथ ही तस्करों के हमले में एक जवान भी घायल हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन लोग अवैध रूप से मवेशी तस्करी कर रहे थे। पहले बीएस एफ के जवानों ने उन्हें सतर्क किया लेकिन तस्करों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। उल्टे उन्होंने जवानों पर ही हमला कर‌ दिया।जवानों के हमले में मृत भारतीय का नाम प्रकाश बर्मन बताया गया है। जबकि दो लोगों को शिनाख्त नहीं हो पाई है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.