Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- फार द फैमिली, बाए द फैमिली…आगे कहने की जरूरत नहीं

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। देश के 71वें संविधान दिवस के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया।पीएम मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर संसद के केंद्रीय कक्ष से इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं सदन में 2015 में बोल रहा था, तब भीविरोध आज नहीं हो रहा है, उस दिन भी हुआ था। यह 26 नवंबर कहां से ले आए। क्यों कर रहे हो। क्या जरूरत थी। बाबा साहब आंबेडकर का नाम और आपने मन में यह भाव उठे, देश यह सुनने के लिए तैयार नहीं है। अब भी बड़ा दिल रखकर खुले मन से बाबा साहब का पुण्य स्मरण के लिए तैयार न होना, चिंता का विषय है।
उन्होंने ने कहा संविधान की भावना को चोट पहुंची है। संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं में लोकतांत्रिक कैरक्टर खो चुके हों, वह लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं। आज देश में कश्मीर से कन्याकुमार, हिंदुस्तान के हर कोने में जाइए, भारत ऐसे संकट की तरफ बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है। लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है। और वह है पारिवारिक पार्टियां।
राजनीतिक दल पार्टी फॉर द फैमिली, पार्टी बाय द फैमिली.. और आगे कहने की जरूरत मुझे नहीं लगती है। जब मैं कहता हूं पारिवारिक पार्टियां। इसका मतलब मैं यह नहीं कहता हूं कि एक परिवार से एक से ज्यादा लोग राजनीति में न आएं, योग्यता के आधार पर, जनता के आशीर्वाद से, किसी परिवार से एक से अधिक लोग राजनीति में जाए, इससे पार्टी परिवारवादी नहीं बन जाती है। लेकिन जो पार्टी पीढ़ी दर पीढ़ी एक परिवार चलाता रहे। पार्टी की सारी व्यवस्था परिवारों के पास रहे, वह लोकतंत्र स्वस्थ लोकतंत्र के लिए संकट होता है।
संविधान सभा के मौके पर आज संसद भवन में विशेष कार्यक्रम ओयाजित किया गया। इसमें राष्‍ट्रपति, उप-राष्‍ट्रपति, लोकसभा स्‍पीकर समेत अन्‍य गणमान्‍य लोग उपस्थित हुए। कांग्रेस, आरजेडी, लेफ्ट, टीएमसी, आरजेडी, शिव सेना, एनसीपी, सपा, आईयूएमएल, और डीएमके सेमत करीब 14 राजनीतिक र्टियों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इस बात की संभावना है कि कांग्रेस के साथ दूसरे विपक्षी दल भी इसमें शामिल नहीं हुए।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.