Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में 41 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी शहर को नशामुक्त बनाने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के सभी थानों के पुलिस अधिकारी अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में भक्तिनगर थाने की पुलिस ने टीबी अस्पताल के सामने से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार युवक कई माह से इस तरह के धंधे में लिप्त है। युवक का नाम कनाई दास (21) है और वह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 3 का निवासी है। उसके पास से प्रतिबंधित 41 इंजेक्शन बरामद किये गए। पुलिस ने रविवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.