Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा के निगम अभियान को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस हुई सतर्क, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, लगाए गए बेरिकेड

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। जल्द सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा आज यानि मंगलवार को नगर निगम चलो अभियान पर अपने समर्थको के साथ अभियान पर निकलेंगी। भाजपा के नगर निगम अभियान के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क है। इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही काफी संख्या में बेरिकेड भी लगाए गये है।
आपको बता दें की कुछ दिन पहले विधायक शंकर घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि कोलकाता निगम चुनाव हो रहे है, लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। राज्य सरकार अपनी मनमर्जी कर रही है। उन्होंने कहा कि इधर की जनता पेयजल, सड़क, नाला आदि के अव्यवस्था से जूझ रही है। वहीं, लोगों को वृद्धा भत्ता से लेकर राशन तक नहीं मिल रही है। इसका साफ़ मतलब है की सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड लोगों को नागरिक परिसेवा देने में पूरी तरह असमर्थ रही है। उन्होंने कहा था कि इसी वजह से आगामी 30 नवंबर को सिलीगुड़ी नगर निगम चलो अभियान किया जायेगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.