Home » मनोरंजन » ‘अंडरग्राउंड हो जाएंगे’, लाइमलाइट से गायब होंगे विजय-रश्मिका, क्या है वजह? कपल ने खुद किया खुलासा

‘अंडरग्राउंड हो जाएंगे’, लाइमलाइट से गायब होंगे विजय-रश्मिका, क्या है वजह? कपल ने खुद किया खुलासा

डेस्क। साउथ सिनेमा के कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों कपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को शादी की है। वहीं 4 मार्च को इस पावर कपल ने हैदराबाद में. . .

डेस्क। साउथ सिनेमा के कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों कपल ने उदयपुर में 26 फरवरी को शादी की है। वहीं 4 मार्च को इस पावर कपल ने हैदराबाद में एक ऐसी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। 4 मार्च 2026 की शाम हैदराबाद के आलीशान होटल ‘ताज कृष्णा’ में रौनक देखने लायक थी. शादी के 6 दिन बाद रखे गए इस रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड का संगम देखने को मिला।

रिसेप्शन में शामिल हुए ये मेहमान

इंडस्ट्री का शायद ही कोई बड़ा नाम होगा जो इस जश्न का हिस्सा न बना हो. सितारों की मौजूदगी ने इस शाम को और भी ज्यादा यादगार बना दिया। इस पार्टी में अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तेजा तक शामिल हुए थे।
कपल ने अपने रिसेप्शन के लिए किसी चमक-धड़क वाले कपड़ों के बजाय देसी और सादगी को चुना था। विजय देवरकोंडा ने ट्रेडिशनल व्हाइट साउथ इंडियन धोती और शॉर्ट कुर्ता पहना था। उनका यह सादा लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं रश्मिका ने भी अपने ट्रेडिशनल अवतार से सबका दिल जीत लिया। दोनों की केमिस्ट्री कैमरे के सामने बिल्कुल वैसी ही दिखी जैसी उनकी सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में थी।

क्या है शादी के बाद का प्लान?

रिसेप्शन के दौरान जब पैपराजी ने कपल को घेर लिया और उनके फ्यूचर प्लान्स के बारे में पूछा, तो विजय देवरकोंडा ने अपने मजाकिया अंदाज में एक चौंकाने वाला जवाब दिया। विजय ने हंसते हुए पैप्स से कहा “हम बस अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा इसके बाद हम दोनों अंडरग्राउंड होने वाले हैं और बस चुप रहेंगे. शुक्रिया”

क्यों अंडरग्राउंड होना चाहते हैं विजय-रश्मिका?

विजय के इस बयान का सीधा सा मतलब है कि पिछले कई हफ्तों से शादी की तैयारियों और मीडिया की सुर्खियों के बीच रहने के बाद, अब यह कपल कुछ समय के लिए दुनिया की नजरों से दूर रहकर अपनी नई शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेना चाहता है। वे नहीं चाहते कि उनकी पर्सनल लाइफ हर वक्त कैमरों के सामने रहे। साथ ही, दोनों के पास कई बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिन पर वे अब शांत दिमाग से काम करना चाहते हैं ।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम