Home » देश » अगले दशक के लिए क्या हैं भारत की प्राथमिकताएं ? पीएम मोदी बोले- सरकार अपने सैनिकों की कल्याण के लिए संवेदनशील

अगले दशक के लिए क्या हैं भारत की प्राथमिकताएं ? पीएम मोदी बोले- सरकार अपने सैनिकों की कल्याण के लिए संवेदनशील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास इंटरव्यू में अगले 10 साल के लिए भारत की विकास रणनीति, आर्थिक सुधार, रक्षा तैयारियों और निर्यात को लेकर कई अहम बातें कही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अगले दशक की. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास इंटरव्यू में अगले 10 साल के लिए भारत की विकास रणनीति, आर्थिक सुधार, रक्षा तैयारियों और निर्यात को लेकर कई अहम बातें कही हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अगले दशक की तीन बड़ी प्राथमिकताओं का जिक्र किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार का फोकस तीन मुख्य सुधारों पर रहेगा- ज्यादा संरचनात्मक सुधार, गहरा नवाचार, सरल और प्रभावी शासन। उन्होंने कहा कि इन्हीं तीन चीजों के आधार पर भारत लंबे समय तक मजबूत और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ऐतिहासिक खर्च

प्रधानमंत्री ने बताया कि 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च रखा गया है। उन्होंने कहा- यह 2013 के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा है। सरकार ‘लोक-लुभावन योजनाओं’ की बजाय उत्पादक खर्च पर ध्यान दे रही है। भारत अपने इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार देख रहा है।

रक्षा और सेना पर सरकार का फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को हमेशा मजबूत और तैयार रहना चाहिए। उनके अनुसार, रक्षा बजट और आधुनिकीकरण पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। सरकार अपने सैनिकों की भलाई और कल्याण के लिए बेहद संवेदनशील है।

महामारी के बाद भारत के लिए नए अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अब महामारी के बाद दौर में है और इससे भारत के लिए नए मौके पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, प्रोत्साहन और टैरिफ मदद करते हैं, लेकिन लंबे समय की प्रतिस्पर्धा नवाचार, दक्षता और बड़े पैमाने से ही आएगी।

निर्यात और अर्थव्यवस्था पर भरोसा

पीएम मोदी ने बताया कि भारत के वस्तु निर्यात ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। कठिन वैश्विक हालात के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट ‘साधारण बही-खाता’ नहीं बल्कि विकास का रोडमैप होते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम