Home » मनोरंजन » अजय देवगन ने 57वां बर्थडे मनाया फैंस के साथ, काजोल ने उड़ाया मजाक, बर्थडे पर पोस्ट देख यूजर्स बोले- तुम ही ये लिख सकती हो

अजय देवगन ने 57वां बर्थडे मनाया फैंस के साथ, काजोल ने उड़ाया मजाक, बर्थडे पर पोस्ट देख यूजर्स बोले- तुम ही ये लिख सकती हो

डेस्क। अजय देवगन का 2 अप्रैल को 57वां बर्थडे है और इस मौके पर पत्नी काजोल ने उन्हें उनकी उम्र को लेकर रोस्ट कर दिया। काजोल खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, फिर चाहे सामने पति हों या. . .

डेस्क। अजय देवगन का 2 अप्रैल को 57वां बर्थडे है और इस मौके पर पत्नी काजोल ने उन्हें उनकी उम्र को लेकर रोस्ट कर दिया। काजोल खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, फिर चाहे सामने पति हों या बच्चे। वह और अजय देवगन पर्सनैलिटी के मामले में भी एकदम ऑपोजिट हैं। जहां अजय कम बोलते हैं, वहीं काजोल एकदम बेबाक और बिंदास हैं। इसीलिए उनका यूनीक बॉन्ड और जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब अजय का 57वां बर्थडे आया, तो काजोल ने उनकी एक तस्वीर शेयर की और विश करते हुए उनकी उम्र का ही मजाक उड़ा दिया।

काजोल ने अजय देवगन की उम्र पर कसा तंज, किया ये पोस्ट

काजोल ने 2 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की। साथ में उम्र को लेकर रोस्ट करते हुए बहुत ही फनी पोस्ट लिखा। काजोल ने लिखा, ‘कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियां जश्न की बजाय आग लगने के खतरे जैसी लगने लगती हैं। मुझे लगता है कि तुम उस स्थिति तक पहुंच चुको हो। फिर भी जन्मदिन मुबारक हो। तुम्हें हमेशा केक मिलता रहे।’

फैंस ने भी किए कमेंट, रोहित शेट्टी ने यूं किया बर्थडे विश

काजोल के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए हैं और अजय देवगन को उनके खास दिन की बधाई दी। कुछ फैंस की तो काजोल का पोस्ट देख हंसी छूट गई और कहा कि ऐसे पोस्ट सिर्फ वही कर सकती हैं। काजोल के अलावा फिल्ममेकर और अजय के दोस्त रोहित शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों से लेकर अभी तक की साथ की गई फिल्मों के वक्त का एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने और अजय देवगन के खास पलों को संजोया था। वीडियो शेयर कर रोहित शेट्टी ने लिखा, ’90s की भागदौड़ से लेकर आज तक। कम शब्द, ज्यादा काम। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई।’

इन सेलेब्स ने भी किया विश, घर के बाहर फैंस की भीड़

रोहित शेट्टी के अलावा करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स ने अजय देवगन को बर्थडे विश किया। वहीं, एक्टर की झलक पाने और बर्थडे मनाने फैंस उनके घर के बाहर पहुंच गए। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की बात करें, तो दोनों अब फिल्म ‘गोलमाल 5’ में काम कर रहे हैं, जिसका हाल ही ऐलान किया गया था। इसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी के अलावा अक्षय कुमार भी हैं।

काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी-शादी

वहीं, काजोल और अजय देवगन की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। तह अजय ज्यादा बात नहीं करते थे और सेट पर भी अलग-अलग रहते थे। फिर काजोल ने उनसे बात करनी शुरू की और दोनों की धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। इसके बाद काजोल और अजय देवगन ने एक साथ कई फिल्में कीं, जिनमें ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिल क्या करे’, ‘इश्क’, ‘राजू चाचा’ और ‘यू मी और हम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिर अजय और काजोल को साथ काम करते हुए प्यार हो गया और उन्होंने साल 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद वो एक बेटे और बेटी के पैरेंट्स बने।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम