Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अनोखी शादियां : माता-पिता की शादी का गवाह बने उनकी बच्चे, 20 से 70 साल के 501 जोड़ो ने किया विवाह

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

खूंटी । झारखंड के खूंटी र्करा में ऐसी शादी हुई, जिसमें उनके बच्चे खुद अपनी माता-पिता की शादी का गवाह बनें। आपको बता दें कि लिव-इन रिलेशन में रह रहे 501 जोड़ों ने आज शादी रचा ली, इन जोड़ों में 20 साल से 70 साल तक के कपल थे। कई जोड़े माता-पिता तक बन चुके। उनके बच्चे उनकी शादी का गवाह बने। यह यब किया गया पवित्र ढुकू प्रथा के तहत। खूंटी के र्करा थाना क्षेत्र के चौला पतरा में स्वयंसेवी संस्था वृष्टि ग्रीन फार्मर्स के सौजन्य से लिव-इन में रह रहे जोड़ों की सामुहिक शादी करवाई गई। ढुकू प्रथा में वर्षों से साथ रह रहे 501 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये। समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि विधायक कोचे मुंडा उनकी धर्मपत्नी मोनिका मुंडा, समाजसेवी और खूंटी के उद्योगपति रोशनलाल शर्मा और वीणा शर्मा ने कन्यादान और विवाह की अन्य की रस्म अदा की।
नव दंपत्तियों को अब मिलेगी सामाजिक और कानूनी मान्यता : अर्जुन मुंडा
मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है। लिव-इन में रह रहे जोड़ों के विवाह के बंधन में बंध जाने के बाद अब इन्हें सामाजिक और कानूनी मान्यता मिलेगी। इससे संपत्ति सहित अन्य पारिवारिक मामलों में इन जोड़ों को कानूनी हक मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे जोड़ों का भविष्य सुखमय हो, इसकी चिंता केंद्र सरकार को हमेशा रहती है। इसलिए गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग घरों में व्यक्तिगत रूप से शादी विवाह करते हैं, लेकिन ऐसे प्राकृतिक स्थान पर पेड़-पौधों के बीच सामूहिक विवाह की बात ही अलग है। यहां पेड़ पौधे भी मौन आशीर्वाद दे रहे हैं। वैवाहिक बंधन में बंधने वाले सभी जोड़ों को शादी का सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पारिवारिक और सामाजिक विवादों को सुलझाने में कानूनी मदद मिलेगी।
बच्चों को स्वस्थ और शिक्षित करना जरूरी
मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा कि भविष्य में शिक्षित और स्वास्थ बच्चों की जरूरत आपको ओर समाज भी को होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को स्वस्थ रखें, शिक्षित करें और जागरूक बनायें। साथ ही समाज को जागरूक करें।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, अनूप साहू, आनंद राम, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, गोंविंदपुर मंडल रामध्यान सिंह, भीम सिंह मुंडा, लीलू पाहन, खैरा पाहन, सलेश्वरी देवी, शिव शंकर मिश्रा, डीएवी स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद घोष, विहारी लाल, एमलेन होरो, मुखिया मीना देवी, विनोद सोनी, विष्णु सोनी जगन्नाथ मुंडा, दिलीप सिन्हा सहित काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.