Home » बिहार » अब मुहर लगाना बाकी : सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख नीतीश ने फाइनल कर दिया अगले CM का नाम ?,

अब मुहर लगाना बाकी : सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख नीतीश ने फाइनल कर दिया अगले CM का नाम ?,

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान एक ऐसी बात कही जिससे यह सकेत मिले कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर. . .

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान एक ऐसी बात कही जिससे यह सकेत मिले कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि ‘आगे इन्हें ही सब करना है।’
नीतीश कुमार का यह वक्तव्य बिहार की सियासत में तेजी से फैल गया है। इसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि अगले माह जब नीतीश कुमार राज्यसभा में चले जाएंगे तब बिहार के मुख्यमंत्री का पद सम्राट चौधरी को मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है।

“अब यही सब काम करेंगे”

बिहार में नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत आज जमुई पहुंचे। जनसंवाद कार्यक्रम के बीच उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और कहा-“अब यही सब काम करेंगे।” नीतीश के इस बयान के यही मायने निकाले जा रहे हैं कि अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बनेंगे। इन दिनों बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें जोरों पर हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के इस बयान ने सम्राट चौधरी के नाम को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।

भागलपुर में एंकर की गलती हुई चर्चित

बुधवार को नीतीश कुमार के बयान की चर्चा चल रही है, लेकिन इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम में एंकर ने जो कहा था, उसकी चर्चा होने लगी थी। नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर जिले में पहुंचे थे। यहां जनसंवाद कार्यक्रम में एक ऐसी घटना हुई थी जिससे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असहज हो गए थे। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया था।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी!

भागलपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के प्रारंभ में एंकर का दायित्व निभा रही युवती ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ‘मुख्यमंत्री’ कह दिया था। यह तब हुआ था जब कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री कहे जाने पर सम्राट चौधरी थोड़े असहज हो गए थे। एंकर ने गलती से उनको मुख्यमंत्री बताया था। यह सुनकर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कराने लगे थे। उन्होंने तब अपने बगल में बैठे सम्राट चौधरी के कंधे पर अपना हाथ रख दिया था। इससे सम्राट चौधरी सहज हो गए। हालांकि इस घटनाक्रम के बीच वहां मौजूद लोग हंसने लगे थे।

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

भागलपुर में एंकर ने जब सम्राट चौधरी को गलती से “मुख्यमंत्री” कहा था, तो नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया था। बुधवार को नीतीश ने फिर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा-“अब यही सब काम करेंगे।” अब इन दोनों वाकयों को जोड़कर देखा जा रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बन सकते हैं। वैसे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने के बाद अगला सीएम कौन होगा, यह अभी तक साफ नहीं है। कई नामों की चर्चा चल रही है जिनमें से एक नाम सम्राट चौधरी का भी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम