डेस्क। अमिताभ बच्चन जहां 83 की उम्र तक फिल्मी दुनिया में सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं, वहीं वो सोशल मीडिया पर भी सबसे अधिक पोस्ट के लिए भी चर्चा में रहते हैं। बिग बी अब तक एक्स पर (पहले ट्विटर) 5692 ट्वीट कर चुके हैं। हालांकि, कई बार एक-दो शब्दों वाले उनके ट्वीट लोगों के लिए पहेलियों की तरह होते हैं। हालांकि, लोग इसका मतलब ढूंढने के लिए पूरी मशक्कत भी करते हैं। अब एक ऐसा ही अजीबोगरीब ट्वीट उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है जिसे पढ़कर लोग हैरान है और मतलब झूंढन वाले कमाल का अर्थ लगा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘ले लिया।’ अब लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अमिताभ अपने इस ट्वीट में कहना क्या चाह रहे हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में कहा था- दिया कि नहीं। इसपर भी लोगों ने जमकर रिसर्च किया। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अब लोगों का धैर्य जवाब दे गया है।
अमिताभ के ‘ले लिया’ वाले ट्वीट पर लोग कर रहे सवाल
Matlab pic.twitter.com/3sFhyE8TUr
— Keshav Aditya (@AdityaKesh8668) March 23, 2026
खैर, इस लेटेस्ट ट्वीट के साथ अमिताभ ने फेसबुक पर भी कुछ ऐसा ही लिखा है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा- Got It और लोग यहां भी मतलब की चीरफाड़ करते दिख रहे हैं। अमिताभ के ‘ले लिया’ वाले ट्वीट पर एक ने पूछा- अयोध्या में एक और प्लॉट?
एक ने कहा- देश की समस्या पे ही सरकार से सवाल पूछ लेते
वहीं एक यूजर ने अमिताभ के इस पोस्ट पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, ‘सर ये सब क्रिप्टिक पोस्ट करने से अच्छा है थोड़ा देश की समस्या पे ही सरकार से सवाल पूछ लेते। पहले तो चंद रुपये पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर हंगामा मचा देते थे अब तो महंगाई की बाढ़ आ जाती है फिर भी आप सरकार से सवाल पूछने के बजे ये ट्वीट करते हैं -ले लिया। पथैटिक है।’ लोगों ने इस पोस्ट पर तमाम मीम्स भी शेयर किए हैं।
लोगों ने कहा- लगता है धुरंधर 2 देख ली आपने
वहीं फेसबुक पर अमिताभ के ‘गॉट इट’ वाले पोस्ट पर लोगों ने लिखा है- मेरे बस का नहीं है कि शहंशाह बनूं। एक और ने कहा- कुछ तो छोड़ दो शहंशाह। एक ने कहा- लगता है धुरंधर 2 देख ली आपने। एक ने मजाक में कहा है- लगता है इन्हें सिलेंडर मिल गया फाइनली।